महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मनसे ने जारी की अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 45 नामों का किया ऐलान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : दूसरी लिस्ट में मनसे ने 45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले मनसे ने पहली लिस्ट में 27 नामों का ऐलान किया था।;
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
दूसरी लिस्ट में मनसे ने 45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले मनसे ने पहली लिस्ट में 27 नामों का ऐलान किया था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने घाटकोपर से सतीश पवार को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि मुंबादेवी में केशव मुले को टिकट दिया गया है।
Maharashtra Navnirman Sena (MNS) has released the second list of candidates for the upcoming #MaharashtraAssemblyPolls. pic.twitter.com/CKhmu2ASZt
— ANI (@ANI) October 2, 2019
मनसे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 30 सितंबर दिन सोमवार को घोषणी की थी कि पार्टी महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा था कि हम राज्य का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में मनसे कितनी सीटों पर लड़ेगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी करीब 125 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App