Maharashtra Assembly Election: संजय निरुपम हुए बागी, कांग्रेस आलाकमान पर लगाया बड़ा आरोप

संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ कम है। कांग्रेस ने योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग के द्वारा साजिश रची जा रही है।;

Update: 2019-10-05 05:43 GMT

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे से नाराज कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस आलाकमान पर जमकर हमला बोला।

संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ कम है। कांग्रेस ने योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग के द्वारा साजिश रची जा रही है।

साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़े लोगों को अलग किया जा रहा है। यदि ऐसा ही चला रहा तो मैं कांग्रेस ने नहीं रहूंगा। इसके अलावा कहा कि कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम समाप्त हो गया है।

संजय निरुपम ने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि वे योग्य उम्मीदवार को टिकट दिलाना चाहते थे। राज्य में कांग्रेस कुछ ही सीटें जीत पाएगी।

मल्लिकार्जुन खड्गे पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड्गे निशाना साधते हुए कहा कि खड्गे ने हमारे उम्मीदवारों से बात तक नहीं की। कांग्रेस का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज को भी दरकिनार किया गया है। यह ठीक नहीं है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News