Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार कल, पहले राउंड में भाजपा-शिवसेना के इतने विधायक लेंगे शपथ

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) का कैबिनेट विस्तार 5 अगस्त को होने की संभवना जताई जा रही है।;

Update: 2022-08-04 07:14 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय जनता पार्टी और शिवेसना (BJP And Shiv Sena) की सरकार में एक महीने से लटके हुए मंत्रीमंडल के विस्तार का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) का कैबिनेट विस्तार 5 अगस्त को होने की संभवना जताई जा रही है। 

महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट (Maharashtra government cabinet) में भारतीय जनता पार्टी के 8 और एकनाथ शिंदे समूह के 7 विधायक समेत कुल 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट विस्तार (Cabinet Extension) 2 या 3 राउंड में होने की उम्मीद है। मंत्रियों का विस्तार 2 या 3 राउंड किया जा सकता है।

 मंत्रियों की पूरी सूची को दिल्ली से मंजूरी मिली

एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 40 विधायकों के विद्रोह के कारण जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई। लगभग 35 दिन बाद भी राज्य सरकार बिना कैबिनेट के काम कर रही है। सूत्रों ने बताया है कि मंत्रियों की पूरी सूची को दिल्ली से मंजूरी मिल गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के नए चेहरों को मौका मिलेगा। 

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था जल्द होगा  मंत्रीमंडल का विस्तार

बता दें कि बीते रविवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि राज्य में मंत्रीमंडल के गठन के लिए आवंटन जल्द तय किया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने कहा था हम डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News