महाराष्ट्र कैबिनेट का दो चरणों में होगा विस्तार, भाजपा को मिल सकते हैं ये अहम विभाग

सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) दो चरणों में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण का विस्तार 18 जुलाई से पहले और दूसरे चरण का विस्तार राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के बाद में होगा। सूत्रों ने कहा कि शिवसेना (Shiv Sena) के साथ गठबंधन करने के बाद सत्ता में वापस आने वाली भाजपा (BJP) को महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है।;

Update: 2022-07-07 10:40 GMT

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित महाराष्ट्र सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की योजना बना रही है। सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) दो चरणों में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण का विस्तार 18 जुलाई से पहले और दूसरे चरण का विस्तार राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के बाद में होगा। सूत्रों ने कहा कि शिवसेना (Shiv Sena) के साथ गठबंधन करने के बाद सत्ता में वापस आने वाली भाजपा (BJP) को महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में शिवसेना के शिंदे खेमे और कुछ भाजपा नेताओं को शपथ दिलाई जाएगी।

बीजेपी के खेमे में जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण विभाग

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार की पूर्ण रूपलेखा तैयार कर ली गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास गृह, वित्त, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग, ऊर्जा, ग्राम विकास, खेल और राजस्व जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखने की संभावना है। जबकि शिवसेना के शिंदे खेमे को शहरी विकास, और सिंचाई, और अन्य विभाग मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी के कोटे से 28 मंत्री बनाए जाएंगे जिनमें से 8 राज्य मंत्री होंगे!

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक सप्ताह से अधिक समय तक चले राजनीतिक संकट के बाद 30 जून को शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंद ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाई। एकनाश शिंदे ने मुख्यमंत्री तो वहीं देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। 

Tags:    

Similar News