महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान, राज्य में जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार, नागपुर में जोरदार स्वागत

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि राज्य कैबिनेट में जल्द ही विस्तार होगा।;

Update: 2022-07-05 10:38 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में सरकार को विश्वासमत हासिल होने के एक दिन बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि राज्य कैबिनेट में जल्द ही विस्तार होगा।

5 जुलाई को नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के विदर्भ इलाके के विकास को लेकर अपना दृढ संकल्प व्यक्त किया और कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद अपने गृहनगर नागपुर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और साथ ही उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी पहुंची थी।

हवाई अड्डे से बीजेपी नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस के लिए अपने समर्थकों के द्वारा नागपुर में जलोश यात्रा शुरू की। बीते महीने एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के खिलाफ विद्रोह का ऐलान कर दिया था। उनके साथ विधायकों की भारी संख्या थी। जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई।

बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली और जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सोमवार को विश्वासमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें और फडणवीस को कैबिनेट विभागों के बंटवारे पर चर्चा से पहले कुछ समय की जरूरत होगी।

शिंदे ने कहा कि चलो अब सांस लेतें और यह हमारे लिए यह वक्त काफी कठीन था। मैं और देवेंद्र बैठेंगे और दोनों कैबिनेट विभागों और उनके बंटवारे पर चर्चा करेंगे। हम केंद्रीय बीजेपी नेताओं से भी बंटवारे की जांच कराएंगे। 

Tags:    

Similar News