महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग जल्द कर सकता है तारीख का ऐलान
महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा और शिवसेना एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि भाजपा और शिवसेना गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।;
महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा और शिवसेना एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि भाजपा और शिवसेना गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं राज्य में इस साल अंत तक चुनाव होने हैं।
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं से रांकपा के साथ सीट बंटबारे को लेकर जल्द अंतिम रूप देने के लिए कहा था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग गणेशोत्सव के बाद विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है। चुनाव के ऐलान के साथ ही राज्य आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App