Maharastra: पुणे के एक फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) के भवानी पेठ में एक लकड़ी के गोदाम में आज सुबह तकरीबन 4 बजे भीषण आग (Fire) गई। आग ने कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 18 गाड़िया मौके पर मौजूद हैं।;
महाराष्ट्र (Maharastra) के राज्य पुणे (Pune) के भवानी पेठ में भीषण आग (Fire) लगने की जानकारी सामने आ रही है। यह आग गुरुवार तड़के 4 बजे के आसपास लगी है। आग फर्नीचर के गोदाम (Furniture Godown) में लगी और देखते ही देखते तेजी के साथ फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं बाजार के बीच में स्थित चार मकानों भी इसकी चपेट में आकर खाक हो गए। इसकी जानकारी दमकल विभाग (Fire Brigade) को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान तकरीबन दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। लगभग 80 से 100 जवान आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे हुए हैं।
इससे पहले भी हुई ऐसी घटनाएं
महाराष्ट्र (Maharastra) के पुणे (Pune) में इससे पहले 6 मई को भी इस तरह की घटना सामने आई थी। देर रात एक गोदाम में आग लग गई थी। आग लगने के बाद यहां पर रखे तकरीबन चार से पांच गैस सिलेंडर में धमाके हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने बताया कि रात 11 बजकर 45 मिनट पर शहर के वाघोली इलाके के उबले नगर में आग लगने की घटना हुई थी। यहां पर एक गोदाम (Godown) में शादी समारोह के लिए सामान रखा हुआ था। आग की घटना होने के बाद दमकल विभाग की चार से पांच गांडियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Also Read: पुणे खबर: कोरोना वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोदाम के ठीक पीछे एक गैस सिलेंडर का गोदाम भी मौजूद था, जहां पर तकरीबन 400 से अधिक सिलेंडर रखे हुए थे। इस गोदाम के निकट रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द वहां से हटाया गया। साथ ही, पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया था। हालांकि, आग लगने के कारण वहां पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी थी।