संजय राउत बोले- राज्यपाल राफेल विमानों से भी तेज गति से आगे बढ़ रहे, फ्लोर टेस्ट के आदेश को बताया अवैध- जानें और क्या कुछ कहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत (Sanjay Raut) का कहना है कि राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट वाला आदेश अवैध है। राज्यपाल बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।;

Update: 2022-06-29 06:16 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने उद्धव ठाकरे सरकार को गुरुवार को बहुमत (Majority) साबित करने को कहा है। इस पर उद्धव ठाकरे खेमे के शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने कहा कि राज्यपाल के इस आदेश को अवैध बताया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत (Sanjay Raut) का कहना है कि राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट वाला आदेश अवैध है। राज्यपाल बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 16 बागी विधायकों की अयोग्यता का मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसी स्थिति में फ्लोर टेस्ट कैसे कराया जा सकता है?

पिछले 2 साल से हमारी फाइलें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के पास लंबित हैं। उन्होंने उन पर कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन इस मामले में वह राफेल विमानों से भी तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। राउत ने भारतीय जनता पार्टी और राज्यपाल पर भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

साथ ही राउत ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट से संपर्क करेंगे और न्याय की मांग करेंगे। विधायक पर्यटन की होड़ में हैं। उन्हें गोवा जाने दो। चीजें उनके मुंबई आने के बाद तय की जाएंगी। इसके तुरंत बाद, वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी के प्रतिनिधित्व वाली शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट कराने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

बागी विधायक आज गोवा पहुंचेंगे

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के बागी विधायक आज गोवा के लिए असम से रवाना हो जाएंगे। बागी विधायकों के लिए गोवा के ताज रिज़ॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक किए गए हैं। फिर वे कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा जाएंगे। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। यह 11 बजे सुबह शुरू होगा और किसी भी हालत में 5 बजे से पहले इसे पूरा कर लिया जाए।

Tags:    

Similar News