विधानसभा चुनाव 2019 : राहुल गांधी हरियाणा-महाराष्ट्र में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां और शो करेंगे।;
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रोड शो और रैलियों का आयोजन करेंगे।
बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इससे पहले कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सकोली और आशीष देशमुख को विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। आशीष देशमुख कांग्रेस की चौथी लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता हैं।
21 अक्टूबर को महाराष्ट्र हरियाणा-विधानसभा चुनाव
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया है।
लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ पीएम मोदी की सत्ता में बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App