क्या है एग्जिट पोल, कब हुई शुरुआत, नतीजों के कितने पास होते हैं इनके अनुमान?
एग्जिट पोल हमेशा सही हो ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। कई बार ये एकदम सटीक होते हैं तो कई बार नतीजे एग्जिट पोल के ठीक विपरीत होते हैं। गलत होने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि एक ही समय पर वोटिंग करके निकले लोगों के मत को सभी वोटरों का मत मान लिया जाता है।;
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए हैं। हरियाणा में 62 फीसदी तो महाराष्ट्र में करीब 57 फीसदी मतदान हुए हैं। मतदान खत्म होने के बाद अब 24 अक्टूबर का इंतजार है जब वोटों की गणना होगी। मतदान और गणना के बीच अब एग्जिट पोल (exit polls 2019) की जोरदार चर्चा हो रही है। सीटों का पलड़ा किस पार्टी की तरफ झुक रहा है उसे बताने के लिए काफी हद तक सफल साबित होता आया है।
कब होता है एग्जिट पोल
मतदान के दिन जब वोटर अपना वोट देकर बूथ से बाहर निकलकर आता है तो उसका मन टटोलने के लिए कुछ सवाल पूछे जाते हैं, इन सवालों के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की जाती है कि उक्त मतदाता किसे अपना वोट देकर आ रहा है। ये प्रक्रिया बूथ पर करीब 50 से ज्यादा लोगों के साथ होती है। हर जगह के आकड़े जब जुटा लिए जाते हैं तो मतदान के ही दिन शाम को इसका विश्लेषण किया जाता है।
कई बार चुनाव कई चरणों में होता है ऐसे में हर चरण के बाद एग्जिट पोल नहीं दिखाया जाता है क्योंकि इससे चुनाव के प्रभावित होने का डर रहता है। साथ ही जिस पार्टी को कमजोर बताया जाता है उसके समर्थकों में निराशा फैल जाती है। जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 126 ए के मुताबिक वोटिंग के दिन कुछ भी ऐसा नहीं दिखाया जाना चाहिए जिससे वोटरों पर मानसिक दबाव पड़े।
कब हुई शुरुआत
एग्जिट पोल की शुरुआत 1967 में हुई। नीदरलैंड के एक समाजशास्त्री और पूर्व राजनीतिज्ञ मार्सेल वान डेन ने चुनाव के तुरंत बाद अपने देश में ऐसा किया था। इसी साल अमेरिका के एक राज्य में चुनाव हुआ था वहां भी इसी तरह एग्जिट पोल दिखाया गया था। धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया की में होने लगा, चुनाव के खत्म होने के बाद नतीजों तक हर टीवी चैनल व अखबार इससे भरे पड़े रहते हैं।
क्या हमेशा सही होता है
एग्जिट पोल हमेशा सही हो ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। कई बार ये एकदम सटीक होते हैं तो कई बार नतीजे एग्जिट पोल के ठीक विपरीत होते हैं। गलत होने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि एक ही समय पर वोटिंग करके निकले लोगों के मत को सभी वोटरों का मत मान लिया जाता है। जिसके कारण नतीजे गलत होते रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में एग्जिट पोल की माने तो भारतीय जनता पार्टी दूसरी बार सरकार बनाते दिख रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App