महाराष्ट्र के मंत्री ने बलात्कार के आरोपों पर दी सफाई, कहा- मेरे संबंध थे और बच्चे भी हैं

37 साल की महिला सिंगर ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर बताया था कि धनंजय मुंडे ने साल 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया।;

Update: 2021-01-13 10:02 GMT

एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है और दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत को अनदेखा कर दिया। जिसका बाद एनसीपी नेता ने महिला के आरोपों से इनकार किया है।

साथ ही दावा किया है कि उन्हें शिकायतकर्ता और उसकी बहन के द्वारा ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन से उनके संबंध थे और उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया है।

37 साल की महिला सिंगर ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि धनंजय मुंडे ने साल 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई थी।

दोनों बच्चों उनके परिवार ने किया स्वीकार

धनंजय मुंडे ने कहा कि महिला के दावे उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश का हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह शिकायतकर्ता की बहन के साथ रिश्ते में थे और उसने दो बच्चे हैं। मंगलवार को जारी एक बयान में, मुंडे ने कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और दोस्तों को इस रिश्ते के बारे में पता था। दोनों बच्चों को उनके परिवार द्वारा स्वीकार कर लिया गया था।

Tags:    

Similar News