Maharashtra: मुंबई के ठाणे स्थित शिवाजी नगर में लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे

Maharashtra: मुंबई (Mumbai) के ठाणे स्थित शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में भीषण आग (Fire) लगी है। आग लगने की वजह से चार लोग झुलस गए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।;

Update: 2023-05-22 11:36 GMT

Maharashtra: मुंबई (Mumbai) के ठाणे स्थित शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में भीषण आग (Fire) लगी है। आग लगने की वजह से चार लोग झुलस गए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि घर के ऊपर से हाईटेंशन वायर (High Tension Wire) गुजरा था और उसके गिरने से ही दो मकानों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

ठाणे नगर निगम ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आग की घटना में घायल हुए चारों लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल, मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही बताया गया अभी सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:- Mumbai Fire: बांद्रा इलाके में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, मचा कोहराम

वहीं, इस संबंध में अधिकारियों आगे बताया कि इस घटना की सूचना आज सोमवार दोपहर की मिली थी। सूचना के बाद मौके पर फायर की चार गाड़ियां पहुंची और कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घर के ऊपर से हाईटेंशन वायर गुजरा था। उसके गिरने से दो घरों में आग लग गई और चार लोग इसमें झुलस गए।

Tags:    

Similar News