Maharashtra Mausam Ki Jankari: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 4-5 दिनों में बारिश की भविष्यवाणी, सीएम शिंदे ने अधिकारियों से कहा- अलर्ट रहें

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते बुधवार दोपहर को भारी बारिश हुई। जिसके साथ की कई जगहों पर बादल फटने की खबरे भी सुनने को मिली। इसके बाद अब राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से कमर कसने के लिए कहा है।;

Update: 2022-09-08 09:54 GMT

महाराष्ट्र मौसम अपडेट: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ जिलों में मौसम (Weather Maha) को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। राज्य के कई जिलों में 4 से 5 दिनों में अंदर बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते बुधवार दोपहर को भारी बारिश हुई। जिसके साथ की कई जगहों पर बादल फटने की खबरे भी सुनने को मिली।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों के अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा है। साथ ही मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के बाद रेस्क्यू टीम को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।

सीएमओ कार्यालय की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी की गई भविष्यवाणी को देखते हुए कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के जिलों के अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश दिए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अधिकारियों ने कहा कि आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की खबरे भी आई है। मुंबईकर गुरुवार सुबह बादल छाए रहने के कारण जाग गए। सुबह शहर में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई है लेकिन ऐसे में सीएम की ओर से अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

Tags:    

Similar News