Maharashtra Crisis UPdate: एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री तो देवेंद्र फडणवीस ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी ने दी बधाई

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मुंबई में पत्रकारों से बातीच के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक के अंत में ही अपना विदाई भाषण दिया।;

Update: 2022-06-30 06:04 GMT

Maharashtra Crisis live: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव आकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने ठाकरे को 30 जून को बहुमत परीक्षण के निर्देश दिए थे। राज्यपाल के इस आदेश को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली। इसके बाद ठाकरे ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं आज बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगे की राजनीति पर चर्चा की गई। अपडेट जानने के लिए पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

लाइव अपडेट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में एकनाथ शिंदे ने शपथ ली। वही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों मंत्रियोंको बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा मुझे विश्वास है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे। PM मोदी ने देवेंद्र फडणवीस बधाई देते हुए कहा वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।

एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

एकनाथ शिंदे ने गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख़्यमंत्री की पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने शिंदे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा (BJP) के कई नेता और शिवसेना के बागी विधायक भी मौजूद रहे।

शपथ लेने राजभवन पहुंचे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन पहुंचे।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां हुई पूरी

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कुछ ही देर में डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नासिक में मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने मनाया जश्न

 मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे देवेंद्र फडणवीस

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी के 106 विधायक होने के बावजूद बीजेपी ने मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भी कोई अपना पद नहीं छोड़ता, यह सीएम का पद है। देवेंद्र फडणवीस ने अपना बड़ा दिल दिखाया है। आपने शिवसेना को मौका दिया है, जिसके लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा यहां सबसे बड़ी बात यह है कि देवेंद्र फडणवीस इस सरकार के मंत्रिमंडल से बाहर होंगे और बाहर से हर तरह से सरकार की मदद करते रहेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान 

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे और आज शाम साढ़े सात बजे शपथ लेंगे।

बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के बागवत करने के बाद आज एक हफ्ते बाद गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं। यहां से वे भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे फिर राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। 

भाजपा के पक्ष में 170 विधायकों का समर्थन

बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने दावा किया है कि पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बहुमत के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कल यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

आज फडणवीस और शिंदे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। 

शिंदे ने बताया कि उन्हें ग्रुप लीडर चुना गया गया

एक समाचार चैनल से फोन पर बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि में राज्यपाल से मिलूंगा। देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा। आज मीटिंग हुई उसमें मुझे ग्रुप लीडर चुना गया गया है।

दीपक केसरकर बोले- उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं

गोवा के पणजी में शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हम किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि जो भी फैसला होगा, वह राज्य के विकास के लिए होगा। हमने किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपा है, संजय राउत के ऐसे बयान सिर्फ लोगों में नाराजगी फैलाने के लिए हैं। 

* शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधायक अभी भी गोवा में हैं लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं।

एकनाथ शिंदे बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लेकर आज शाम को मुंबई पहुंचेंगे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आज को शाम मुंबई पहुंच जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे अपने साथ शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लेकर जाएंगे। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार किया

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर गोवा में एकनाथ शिंदे बागी गुट के साथ बैठक कर रहे हैं। 

भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीजेपी विधायक ने जोइंट सीपी क्राइम को पत्र लिखकर जानकारी दी है। 

देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास सागर बंगले में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य मौजूद हैं।

अफवाहों पर विश्वास न करें

शिवसेना नेता के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।

थोराट बोले- उद्धव ठाकरे को विश्वास मत का सामना करना चाहिए था

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मुंबई में पत्रकारों से बातीच के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक के अंत में ही अपना विदाई भाषण दिया। उद्धव जी सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। हमारे सभी विधायक आज विश्वास मत के लिए उपस्थित थे, लेकिन अब अगली रणनीति पर आज की बैठक में (महाराष्ट्र विधान भवन में) चर्चा होगी... औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।

कांग्रेस विधायक जल्द ही महाराष्ट्र विधान भवन में मिलेंगे

महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी कांग्रेस विधायक जल्द ही महाराष्ट्र विधान भवन में मिलेंगे।

एकनाथ शिंदे बागी विधायकों को संबोधित करेंगे

एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा में रहने वाले विधायकों को मुंबई, महाराष्ट्र के लिए रवाना होने से पहले होने वाली बैठक में संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News