महाराष्ट्र : रत्नागिरी डैम पर NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक 20 शव बरामद

महाराष्ट्र में मानसून के बाद आई बारिश की वजह से कई जगहों पर हालात बदतर हो गए हैं। रत्नागिरी में तिवारी बांध हादसे के बाद अभी भी NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।;

Update: 2019-07-07 03:49 GMT

महाराष्ट्र में मानसून के बाद आई बारिश की वजह से कई जगहों पर हालात बदतर हो गए हैं। रत्नागिरी में तिवारी बांध हादसे के बाद अभी भी NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीआरएफ द्वारा रत्नागिरी में तिवारी डैम पर खोज अभियान जारी है। बीते पांच दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अब तक टीम ने 20 शव बरामद किए गए हैं और 3 अभी भी लापता हैं। 

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि यह बांघ 14 साल पुराना था और बीते एक साल से इसमें दरार आई हुईं थी। लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।

फिलहाल, राज्य सरकार ने इस हादसे को लेकर एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बांध के टूटने से सात गांवों में बाढ़ का खतरा है। जब इस घटना की जानकारी मिली तो तब 23 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। उसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने अपना सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया। भारी बारिश की वजह से यह बांध टूट गया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News