संजय राउत ने सरकार बनाने को लेकर कसा भाजपा पर तंज, शिवसेना में कोई दुष्यंत नहीं जिसके पिता जेल में हों

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बनाने को लेकर भाजपा-शिवसेना (BJP-Shiv Sena) की जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि यहां कोई दुष्यंत नहीं है।;

Update: 2019-10-29 07:19 GMT

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा-शिवसेना के बीच खीच-तान जारी है। कोई भी पार्टी एक दूसरे पर नरम पड़ने के लिए तैयार नहीं है। शिवसेना 50-50 फार्मूले पर अड़ी हुई है। वहीं भाजपा भी सीएम पद बांटने के मूड में नजर नहीं आ रही है। ऐसे में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भाजपा पर एक बार फिर से हमला बोला है।

मंगलवार को संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा शिवसेना के पास सरकार बनाने के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन हम ऐसा करना नहीं चाहते हैं, शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है। हम सत्ता के भूखे नहीं हैं।

जब संजय रावत से पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद सरकार बनाने में समय क्यों लग रहा है। तो उन्होंने भाजपा और जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना में कोई दुष्यंत नहीं है। जिसके पिता जेल में हैं। 

बता दें कि 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनावों में भाजपा को 105 तो शिवसेना को 56 सीटें मिली है। जिसके बाद से ही शिवसेना ने 50-50 फार्मूले के तहत शिवसेना के लिए ढाई साल सीएम पद की मांग कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News