Mumbai: शिवसेना ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मार्चा, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर किया प्रदर्शन
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है।;
देश में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बढ़ती महंगाई को लेकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। हाथों में पोस्टर लेकर सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
शिवसेना के इस प्रदर्शन में महिला कार्यकार्ता भी शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर ले रखे हैं। जिनपर लिखा है, केंद्र सरकार हाय हाय। केंद्र सरकार तुपाशी, ग्राहक मामा उपाशी! नरेंद्र + देवेंद्र = वसुली केंद्र।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 30-30 पैसों की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 86.95 और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि नये साल यानी एक जनवरी से अब तक पेट्रोल 3.24 रुपए और डीजल 3.26 रुपए महंगा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 4 फरवरी को फिर बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 719 रुपये हो गई है।