Mahatma Gandhi 150 years: जानें भारत के अलावा किस देश में हैं महात्मा गांधी के सबसे ज्यादा स्मारक और प्रतिमाएं, ये है वजह

Mahatma Gandhi 150 years/ इस साल 2 अक्टूबर (2 October) को महात्मा गांधी जी (Mahatma Gandhi) की 150 जयंती (150 Jayanti) मनाई जा रही है। गांधी जी की जयंती भारत ही नहीं अन्य देशों में भी मनाई जाती है। कई देश ऐसे हैं जहां वो कभी नहीं गए, लेकिन वहां भी उनको पूजने वालों की कोई कमी नहीं है।;

Update: 2019-09-28 10:12 GMT

Mahatma Gandhi 150 years/ पूरा नाम मोहनदास करम चंद गांधी (Mohandas Karam Chand Gandhi), जिन्हें प्यार से हम बापू (Baapu) कहते हैं। इस साल 2 अक्टूबर (2 October) को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Father of Nation Mahatma Gandhi 150 Year Anniversary) मनाई जा रही है। उन्होंने भारत ही दुनिया के तमाम देशों को सत्य और अंहिसा का पाठ पढ़ाया। जितना सम्मान बापू का भारत में उतना ही सम्मान उनका दुनिया के कई देशों में है। उनके आत्मविश्वास और विचारों से आज भी कई देश प्रभावित हैं।

जहां इस बार गांधी जंयती पर भारत में उनका जन्मदिवस धूमधाम से माया जाएगा तो वहीं दुनिया के अन्य देशों में भी बापू को याद किया जाता है। लेकिन याहं आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के बाद एक देश ऐसा भी है जहां पर महात्मा गांधी की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं और स्मारक हैं। कभी गांधी जी ने अपने जीवन में उस देश की यात्रा भी नहीं की।


भारत के अलावा अमेरिका एक ऐसे देश हैं जहां पर महात्मा गांधी की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं और स्मारक है। दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी गांधी जी की मूर्ति भी यहीं है। यहां गांधी जी के अनुयायियों की कोई कमी नहीं है।

वीवीआईपी नेता और आम आदमी तक सभी महात्मा गांधी जी को जानते हैं और उनके बताए रास्तों पर चलते हैं। अमेरिका में कितनी संख्या में स्मारक और प्रतिमाएं हैं इसके बारे में कई आधिकारिक आकंड़ा नहीं है।

लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में महात्मा गांधी की करीब 2 दर्जन से ज्यादा मुर्तियां और स्मारक हैं। यहां कई सोसाइटी और संगठन हैं जो बापू के नाम से जाने जाते हैं।


अमेरिका की एक राजधानी के रुप में स्थित अटलांटा में द गांधी फाउंडेशन ऑफ यूएसए है। जिसके अध्यक्ष सुभाष राजदान। जो बताता हैं कि भारत से ज्यादा अमेरिका में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी की मूर्तियां हैं और उनके अनुयायी भी हैं।

बता दें कि बापू का पहला बड़ा स्मारक अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में बना गांधी मेमोरियल सेंटर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अक्टूबर 1986 को न्यूयॉर्क शहर में यूनियन स्क्वॉयर पार्क में महात्मा गांधी की पहला स्टैच्यू लगा था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News