Mahatma Gandhi 150 Years : गांधी जी ने कब खरीदा था चश्मा, जिसने दिया आजाद भारत का नजरिया
Mahatma Gandhi 150 Years : गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) भारत के अलावा अन्य देश में भी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज के अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन कर गांधी जी को याद किया जाता है।;
Mahatma Gandhi 150 Years / भारत (India) के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर 2019 (2 October 2019) दिन बुधवार को 150वीं जयंती (Mahatma Gandhi 150 Jayanti) मनाई जाएगी। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) भारत के अलावा अन्य देश में भी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज के अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन कर गांधी जी को याद किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों के जहन में गांधी जी के चश्में को लेकर एक बात जरूर आती है कि गांधी जी (Gandhi Ji) हमेशा 'गोल चश्मे' में ही क्यों नजर आते थे। आखिर उन्होंने इस चश्में को कब खरीदा था। इसके पीछे की वजह क्या है। तो चलिए हम आपको गांधी जयंती के मौके पर 'गोल चश्मे' के बारे में बताने जा रहे हैं कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Iconic Spectacles) ने चश्मा कब खरीदा था...
महात्मा गांधी ने कब खरीदा था चश्मा
महात्मा गांधी (मोहन दास करम चन्द्र गांधी) लंदन में 1890 के दशक में कानून की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान गांधी जी ने पहली बार गोल लेंस वाला आइकॉनिक चश्मा खरीदा था। लेकिन इसी कोई सटीक जानकारी नहीं है लंदन में गांधी जी के पास यह चश्मा उनके साथ कब तक रहा।
ऐसा बताया जाता है कि गांधी जी ने कर्नल नवाब को एक हूबहू चश्मा उपहार में दिया था, हो सकता है यह चश्मा वही हो। क्योंकि स्वदेशी आन्दोलन की शुरुआत 7 अगस्त 1905 को कलकत्ता के टाउनहॉल से हो गई थी। चश्मा उपहार करने से पहले ही गांधी जी स्वदेशी आंदोलन से जुड़ गए थे और उन्होंने विदेशी चीजों को त्याग कर दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक गांधी जी ने बाद में भारत में चश्मे बनवाए लेकिन उनका डिज़ाइन वही रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक महात्मा गांधी के आइकॉनिक चश्मे की निलामी बड़ी कीमत पर हुई थी। गोल लेंस, पतले फ्रेम का चश्मा आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है।
इस चश्मे ने मुझे आज़ाद भारत का नज़रिया दिया
महात्मा गांधी ने 1930 के दशक में कर्नल एचएस श्रीदीवान नवाब को अपना आइकॉनिक चश्मा यह कहते हुए सौंप था कि 'इस चश्मे ने मुझे आज़ाद भारत का नजरिया दिया'। बताया जाता है कि कर्नल एचएस श्रीदीवान नवाब गांधी जी उपहार में ऐसी चीज मांगी थे जो उन्हें हमेशा प्रेरणा दे।
इसलिए गांधी ने कर्नल को उपहार में अपना चश्मा दिया था। गांधी जी यह चश्मा स्टाइल बनता चला गया था। दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने गांधी जी के डिजाइन वाले चश्मे का अपनाया था?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App