महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, अनोखे अंदाज में किया रिटायरमेंट का ऐलान
महेंद्र सिंह धोनी ने आज सन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।;
महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास का ऐलान कर दिया है। जानकारी मिली है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। हालांकि वो आईपीएल खेलते रहेंगे। बता दें कि इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी
महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के ऐलान से आज पूरे देश को झटका लगा है। बता दें कि अपने रिटायरमेंट का ऐलान उन्होंने एक अनोखे अंदाज में किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझा जाए।
पिछले साल से ही थे क्रिकेट से दूर
बता दें कि इंग्लैंड में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के मैच में भारत को हार मिली थी। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। उनके लिए ये चर्चाएं चल रही थी कि वो सन्यास ले सकते हैं। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी 2022 के बाद सन्यास ले सकते हैं। लेकिन आज अचानक से धोनी के सन्यास के ऐलान से पूरा देश अचंभित हो उठा है।
खेलेंगे आईपीएल
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। हालांकि वो आईपीएल खेलते रहेंगे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि धोनी अभी आईपीएल नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि धोनी 2020 और 2021 का आईपीएल खेलेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि धोनी के 2022 का आईपीएल खेलने की भी उम्मीद है।