महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के लिए पहले से ही तय कर लिया था 15 अगस्त का दिन, वीरेंद्र सहवाग बोले - 'माही जैसा न कोई था, न होगा'

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के ऐलान से पूरी दुनिया हैरान रह गई है। वहीं जानकारों का मानना है कि धोनी ने बहुत पहले ही सोच लिया था कि उन्हें 15 अगस्त को संन्यास लेना है।;

Update: 2020-08-15 16:09 GMT

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के ऐलान से पूरी दुनिया हैरान रह गई है। वहीं जानकारों का मानना है कि धोनी ने बहुत पहले ही सोच लिया था कि उन्हें 15 अगस्त को संन्यास लेना है। इसी क्रम में वीरेंद्र सेहवाग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा न कोई था और न होगा।

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का सन्यास

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अचानक से आज संन्यास का ऐलान कर दिया। इससे क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी बड़ा झटका लगा है। हालांकि जानकारों का मानना है कि धोनी बिना सोचे-समझे कुछ नहीं करते। क्रिकेट के मैदान पर भी एक-एक कदम वो प्लान के साथ उठाते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट की प्लानिंग भी उन्होंने बहुत पहले ही कर ली होगी। धोनी ने काफी सोच-विचार के बाद ही 15 अगस्त का दिन रिटायरमेंट के लिए तय किया होगा।

सहवाग ने किया ट्वीट

धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि धोनी जैसा प्लेयर होना असंभव है। उसके जैसा न कोई था और न होगा। उन्होंने कहा कि बहुत प्लेयर आएंगे और जाएंगे, लेकिन धोनी जैसा शांत स्वभाव वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने आज ऐसी आजादी की मांग नहीं की थी।

सचिन ने भी किया ट्वीट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि 2011 का वर्ल्ड कप एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन पल है। क्रिकेट जगत में आपकी भागीदारी अद्बभुत थी। साथ ही उन्होंने धोनी को जीवन के आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दी है। 


Tags:    

Similar News