Delhi Congress New President: दिल्ली कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, जानें पार्टी ने किस पर जताया भरोसा

Delhi Congress New President: कांग्रेस पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनिल चौधरी की जगह अब नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जानें कांग्रेस प्रमुख ने किस पर जताया भरोसा...;

Update: 2023-08-31 05:44 GMT

Delhi Congress New President: दिल्ली कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, जानें पार्टी ने किस पर जताया भरोसा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लवली अनिल चौधरी की जगह अब दिल्ली में पार्टी की कमान संभालेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी ने निवर्तमान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख अनिल चौधरी (Anil Choudhary) के योगदान की सराहना की।

अरविंदर सिंह लवली का राजनीतिक करियर

अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। 1998 में, वह गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम उम्र के विधायकों में से एक चुने गए। लवली दिल्ली पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वह गांधी नगर (Gandhi Nagar) से भी चार बार विधायक चुने गए हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गौतम गंभीर के खिलाफ लवली ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लवली मई 2017 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे, लेकिन 2018 में 'सबसे पुरानी पार्टी' में लौट आए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आप और कांग्रेस इंडिया गठबंधन (INDIA  Alliance) का हिस्सा हैं, जो कई प्रमुख विपक्षी दलों का समूह है। इसमें ऐसी अटकलें हैं कि वे इंडिया गठबंधन द्वारा अंतिम रूप दिए गए सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों में से किसी ने भी इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इंडिया गठबंधन की आज तीसरी बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हो सकता है।

Tags:    

Similar News