Assembly Elections 2023: खरगे का 'इंडिया' गठबंधन पर बड़ा बयान, कहा- विधानसभा चुनाव के बाद Alliance पर होगा विचार
Mallikarjun Kharge on Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा का चुनाव क्या 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान समाने आया है। यही नहीं, उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी बयान दिया है। पढ़िये रिपोर्ट...;
Mallikarjun Kharge on Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने अबकी बार बड़ी ही सूझबूझ के साथ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले से ही बड़े-बड़े दावे कर रही है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लोग 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में भी देख रहे हैं। अब इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा कर दिया है। खरगे ने लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखे जाने के सवाल पर बयान दिया है।
पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस के लोग हर जगह कार्य कर करे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में ज़रूर जीतेंगे। खरगे ने कहा कि इस बार भाजपा विरोधी लहर आई है, जनता बीजेपी से तंग आ गई हैं। बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं, भाजपा द्वारा किए वादे नहीं निभाए गए। इस बार जनता उनके खिलाफ बोल रही हैं।
'लोकसभा चुनाव से अलग है विधानसभा चुनाव'
क्या 5 राज्यों के चुनाव 2024 के आम चुनावों का सेमीफाइनल होगा? पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। हर राज्य के अलग-अलग चुनावी मुद्दे हैं, उन्हीं के हिसाब से वोटिंग होती है। लोकसभा का चुनाव विधानसभा चुनावों से अलग होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी हर चुनाव को खुद को चुनने के लिए मतदान करने को कहते हैं, चाहे नगर निगम का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो, खरगे ने प्रश्न पूछते हुए कहा कि क्या पीएम स्वयं सीएम बनने जा रहे हैं? जो इस तरह से प्रचार करते हैं। खरगे ने कहा कि लोग स्थानीय नेताओं को वोट देती हैं, जिन्होंने उनके लिए काम किया और समस्याओं का समाधान किया, जनता उसे चुनती है।
पांच राज्यों में कब होंगे मतदान
बता दें कि विधानसभा चुनावों में मतदान की शुरुआत मिजोरम से होगी। यहां पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां पर एक चरण में मतदान होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। मध्य प्रदेश में भी एक चरण में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान में भी एक चरण में 23 नवंबर को मतदान होगें। वहीं तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें:- Israel Palestine War Live: गाजा में घुसने के लिए तैयार इजरायली सेना, पीएम नेतन्याहू बोले- हमास को कुचलना है, नहीं रुकेंगे