Mamata Banerjee Birthday: कभी सड़कों पर ममता दीदी ने बेचा था दूध, जानें जिंदगी से जुड़े ऐसे ही 7 अनसुने किस्से
Mamata Banerjee Birthday: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी का आज 65वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।;
Mamata Banerjee Birthday: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी का आज 65वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ममता का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता के एक मीडिल क्लास परिवार हुआ था। पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे। जिसका प्रभाव हमेशा से ममता दीदी पर दिखा।
महज 17 साल की उम्र में ममता ने अपने पिता को खो दिया। परिवार की जिम्मेदारी भी ममता के कंधो पर आ गई थी। उन्होंने दूध बेचकर अपने भाई-बहन का पालन पोषण किया। इसके बाद ममता बनर्जी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया और फिर आर्ट में मास्टर डिग्री ली। जानें कैसे ममता बनर्जी ने गरीबी में रहकर दूध बेचने से लेकर बंगाल की सत्ता चलाने तक का सफर कैसे तय किया।
आइए जानते हैं ममता बनर्जी के जन्मदिन पर उनसे जुड़े 7 अनसुने किस्से...
1. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हैं। वह अपनी युवावस्था में कांग्रेस में शामिल हो गईं, उन्होंने पहली बार साल 1984 में जादवपुर संसदीय क्षेत्र से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 1997 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की और दो बार रेल मंत्री बनीं।
2. कहत हैं कि ममता दीदी को धनकेली में बनी साड़ियों के काफी प्यार है। वो हमेशा सूती साड़ी में ही नजर आती हैं। ममता बनर्जी को मोनो-बॉर्डर वाली सफेद सूती साड़ी काफी पसंद हैं जो धनखेली में बुनी जाता हैं।
2) ममता बनर्जी को खाने में चावल, चाय और चॉकलेट सबसे ज्यादा पसंद है। तेल और मसालेदार भोजन से नफरत करती हैं।
3) ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट में रहती हैं, टेराकोटा-टाइल वाली छत वाला घर है और भारी बारिश के दौरान बह जाता है।
4) ममता बनर्जी एक अद्भुत फोटोग्राफर और प्रेमी प्रकृति हैं। वह अक्सर हिमालयी तलहटी और मेदिनीपुर के जंगलों का दौरा करती हैं।
5) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का एक और पहलू यह है कि वह संगीत से भी ज्यादा प्यार करती हैं। रवींद्रनाथ टैगोर और महान कवि काजी नजरूल इस्लाम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
6) ममता दीदी को संगीत और फोटोग्राफी के अलावा कई कलाकृतियों को चित्रित किया है और उन्हें पार्टी फंड में योगदान के रूप में बेचती हैं।
7) ममता बनर्जी के बारे में कहा जाता है कि वो पीएम मोदी की तरह तकनीक के प्यार करती हैं। वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल खुद करती हैं। न केवल वह फेसबुक पर पोस्ट करती है, बल्कि उससे पूछे गए सवालों के जवाब भी देती है।