बंगाल में फिर बवाल: सीएम ममता बनर्जी ने ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को किया ब्लॉक, जानें क्या है मामला
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्यपाल पर पहले कई गंभीर आरोप लगाए और उसके बाद उन्हें ट्विटर (Twitter Account Block) से ब्लॉक कर दिया। ये मामला अपने आप में बहुत बड़ा विवाद है।;
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक बार फिर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विवाद सामने आया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्यपाल पर पहले कई गंभीर आरोप लगाए और उसके बाद उन्हें ट्विटर (Twitter Account Block) से ब्लॉक कर दिया। ये मामला अपने आप में बहुत बड़ा विवाद है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे मजबूर होकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक करना पड़ा। वह हर दिन सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते और धमकाते हुए ट्वीट कर रहे थे जैसे कि हम उनके बंधुआ मजदूर हों। मुझे मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल के राज्यपाल के ट्वीट से परेशान थीं। जिसके बाद उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर दिया। राज्यपाल मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को धमकी देते हैं। साथ ही उन्होंने राज्य में स्कूल-कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है।
जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने जा रहे हैं। सरकार ने फैसला किया है कि क्लास 8 से 12 तक के स्कूलों, सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की ऑफलाइन कक्षाएं 3 फरवरी से शुरू की जाएंगी। अभी हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया था।
अभी हाल ही में राज्यपाल और सीएम ममता बनर्जी के बीच गणतंत्र दिवस समारोह में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला था। जब आयोजन स्थल पर जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री का आमना-सामना हुआ। सीएम ममता ने राज्यपाल के उनकी ओर चलते हुए कार्यक्रम स्थल पर उनका अभिवादन किया। लेकिन सीएम की तरफ से वैसे रेस्पोंस नहीं मिला जैसा अक्सर राज्यपाल और राज्य के सीएम के बीच होता है। इससे पहले भी कई बार दोनों का आमना सामना हो चुका है।