पश्चिमी मेदिनीपुर की रैली ममता बोलीं- WB महात्मा गांधी की हत्या करने वाले लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा, किसानों का किया समर्थन
सीएम ममता बनर्जी ने अपने संबोधिन के दौरान नये कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार से सत्ता छोड़ देने की बात कही है।;
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने आज पश्चिमी मेदिनीपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया है। सीएम ममता बनर्जी ने अपने संबोधिन के दौरान नये कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार से सत्ता छोड़ देने की बात कही है।
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम चाहे कितना भी काम कर लें, हमारी नीतियों को हमेशा बुरा बताया गया। राफेल घोटाला बुरा नहीं था, पीएम केयर्स फंड की डिटेल विभाजित नहीं की गई, ये उनके लिए बुरा नहीं है, लेकिन वे अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का हिसाब चाहते हैं। पश्चिम बंगाल महात्मा गांधी की हत्या करने वाले लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 8 दिसंबर यानी मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का अह्वान किया है। जिसका एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।
वहीं टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने पार्टी से अलग सुर अपनाते हुए भारत बंद का विरोध किया है। रॉय ने कहा कि टीएमसी प्रदर्शनकारी किसानों के साथ है लेकिन भारत बंद का समर्थन नहीं करते हैं। यह हमारे सिद्धातों के खिलाफ है।