मैंगलुरु में मृतक की बेटी ने पुलिस पर लगाया पिता की हत्या का आरोप
कर्नाटक के मैंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की बेटी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके पिता को पुलिस ने मारा है।;
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक के मैंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की बेटी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मेरे पापा को मेरे सामने पुलिस ने गोली मारी।
मृतक जलील की बेटी का कहना है कि जब वे अपने भाई के साथ स्कूल से वापस आ रहे थी तो ड्राइवर ने उन्हें रास्ते में छोड़ दिया था। जलील उन्हें वहां लेने पंहुचा और जब वो घर पंहुचे तो पुलिस ने जलील को गोली मार दी। गोली जलील के बाईं आंख पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जलील के घरवाले तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पंहुचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
जलील के घरवालों का कहना है कि जलील तो विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी नहीं थे। साथ ही घरवालों का यह भी कहना है कि शुरुआत में पुलिस ने दावा किया था कि भीड़ 7000-9000 लोगों की थी, जो की सरासर झूठ है।
घरवालों ने बताया कि भीड़ केवल 50 से 100 लोगों की थी। पुलिस इतने लोगों की भीड़ को भी काबू करने में असफल रही। 42 साल का जलील जो एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। जलील अपनी पत्नी और दो बच्चे शिफानी(14) और सबील(10) के साथ मंगलुरु के बंदर इलाके में रहते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App