मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- नोटबंदी जैसे गलत फैसले से देश में बेरोजगारी बढ़ी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 'प्रतीक्षा 2030' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में इस समय बेरोजगारी चरम पर है, जिसके पीछे की वजह साल 2016 में मोदी सरकार के द्वारा नोटबंदी का लिया गया फैसला है।;

Update: 2021-03-03 04:30 GMT

कांग्रेस नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 'थिंक टैंक' राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित एक विकास सम्मेलन का उदघाटन करने के बाद 'प्रतीक्षा 2030' कार्यक्रम को संबोधित किया। 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 'प्रतीक्षा 2030' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में इस समय बेरोजगारी चरम पर है, जिसके पीछे की वजह साल 2016 में मोदी सरकार के द्वारा नोटबंदी का लिया गया फैसला है। केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले ने देश में बेरोजगारी और अस्थिरता को जन्म दिया है जिससे असंगठित क्षेत्र तबाह हो गया। 

मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा ऋण समस्याओं पर कागजों में किए गए अस्थायी उपाय हमें आगे चलकर उन उभरते हुए ऋण संकट से नहीं बचा सकते हैं जो छोटे और मध्यम क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। जिसे तत्काल प्रभाव से रोकना बहुत जरूरी है, नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती है। मनमोहन सिंह ने राज्य सरकारों से लगातार संवाद नहीं करने के लिए भी मोदी सरकार की आलोचना की है। 

कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने यह भा कहा, केरल के सामाजिक मानदंड उच्च हैं। पर ऐसे कुछ भी क्षेत्र हैं जिन पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था बेहद सुस्त हो गई है, जिसका असर केरल पर भी पड़ा है। केरल का पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

मनमोहन सिंह ने कहा कि आईटी क्षेत्र भले ही डिजिटल के कारण ग्रो कर सकता है। पर बाकी क्षेत्रों में खासकर पर्यटन को कोरोना वायरस ने काफी क्षति फैलाई है। इससे उबरने के लिए हमें एक रणनीति के तहत ही काम करना होगा।

Tags:    

Similar News