Mann Ki Baat: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, ये मुद्दे रहे प्रमुख

पीएम मोदी (Pm Modi) ने मन की बात (Mann Ki Baat) में देशवासियों को संबोधित करते हुए नवरात्रि (Navratri) समेत अन्य त्योहारों की बधाई दी साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती, समेत कई बातों पर अपनी राय रखी है।;

Update: 2019-09-29 06:47 GMT

भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज रेडियो कार्यक्रम (Radio Programme) मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों (Indian's) को संबोधित किया है। पीएम मोदी (Pm Modi) ने देशवासियों को संबोधित करते हुए नवरात्रि (Navratri) समेत अन्य त्योहारों की बधाई दी साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती, समेत कई बातों पर अपनी राय रखी है। तो चलिए आपको बताते हैं मन की बात में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...

1- पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी नवरात्रि महोत्सव, गरबा, दुर्गापूजा, दशहरा, दीवाली, भैया-दूज, छठ पूजा, अनगिनत त्यौहार मनाएंगे। सभी को देशवासियों आने वाले त्यौहारों की ढेर सारी शुभकानाएं।

2- एक तरफ कुछ घर रोशनी से जगमगाते हैं, वहीँ दूसरी तरफ, उसी के सामने कुछ लोगों के घरों में अंधेरा छाया होता है। कुछ घरों में मिठाइयां खराब हो रही होती हैं तो कुछ घरों में बच्चे मिठाई को तरसते हैं। त्यौहारों का असली आनंद तभी है, जब यह अंधेरा छठे, उजियारा फैले। हम वहां की खुशियां बांटे जहां अभाव है और ये हमारा स्वभाव भी हो। कम से कम हमारे घरों में जो अधिकता में है, ऐसी चीजों को जरूरत मंदों को जरूर दें।

3- दिवाली में सौभाग्य और समृद्धि के रूप में, लक्ष्मी का घर-घर आगमन होता है। हमारी संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी माना गया है, क्योंकि बेटी सौभाग्य और समृद्धि लाती है। क्या इस बार हम अपने समाज, गांव, शहरों में बेटियों के सम्मान के कार्यक्रम रख सकते हैं?

4- देश के सारे विद्यार्थियों, टीचर और परिजनों से मेरा आग्रह है कि आप स्ट्रेस फ्री इग्जाम से जुड़ें पहलुओं को लेकर के अपने अनुभव मुझे बताइए, सुझाव बताइए। उस पर मैं सोचूंगा और उसमें से जो मुझे ठीक लगेगा उसको मैं मेरे अपने शब्दों में लिखने का प्रयास करूंगा।

5- हमारे यहां शास्त्रों में कहा गया है- विद्या विनय उपेता हरति, न चेतांसी कस्य मनुज्स्य। मणि कांचन संयोग: जनयति लोकस्य लोचन आनन्दम। यानी, जब किसी व्यक्ति में योग्यता और विनम्रता एक साथ समाहित हो जाए, तो वो फिर किसका दिल जीत सकता है।

6- हाल ही में भारत में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगया गया। ई सिगरेट के बारे में गलत धारणा पैदा की गई है कि इससे कोई खतरा नहीं है। सामान्य सिगरेट से अलग ई सिगरेट में निकोटिन युक्त तरल पदार्थ को गर्म करने से एक प्रकार का केमिकल युक्त धुंआ बनता है।

7- युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। ई सिगरेट पर प्रतिबन्ध लगाया गया है ताकि नशे का यह नया तरीका हमारे युवा देश को तबाह न कर दे।

8- आज जब हम गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं, तो इसके साथ ही 130 करोड़ देशवासियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त होने का संकल्प लिया है। मुझे विश्वास है, आप सब 2 अक्टूबर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए होने वाले अभियान का हिस्सा बनने वाले ही होंगे।

9- पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त 2019 को मैंने लाल किले से कहा था कि 2022 तक आप भारत के 15 स्थानों पर जाएं। कम से कम 15 स्थान और वो भी हो सके तो एक रात, दो रात रुकने का कार्यक्रम बनाएं। आप हिंदुस्तान को देखें, समझें, अनुभव करें।

10- आपको जानकर खुशी होगी कि भारत ने ट्रेवल और पर्यटन प्रतिस्पर्धी सूचकांक में बहुत सुधार किया है। आज हमारी रैंक 34 है जो 5 साल पहले 65 थी। अगर हमने और कोशिश की तो आजादी के 75 साल आते-आते हम टूरिज्म में दुनिया के प्रमुख स्थानों में अपनी जगह बन लेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News