Mausam Ki Jankari: अगले 4 दिनों तक दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में कोहरे का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़, एमपी और हरियाणा का हाल

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को लेकर दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। उत्त प्रदेश में न्यूनतम तापमान चुर्क (सोनभद्र) का 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान झांसी में 27. 1 डिग्री दर्ज किया गया।;

Update: 2020-12-23 10:59 GMT

Mausam Ki Jankari: साल 2021 का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में भारत के उत्तर में ठंड का सितम जारी है। ऐसे में सर्दी के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि आने वाले 4 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ सकती है और कोहरे का कहर जारी रहेगा।

उत्तर भारत का मौसम

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को लेकर दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश, बिहार में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। उत्त प्रदेश में न्यूनतम तापमान चुर्क (सोनभद्र) का 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान झांसी में 27. 1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर और तेज होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचलों में शीतलहर के साथ ही कोल्ड डे की संभावना चताई है। पश्चिमी यूपी के भी कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रहेगा। सुबह और रात में घना कोहरा कई इलाकों में छाए रहने की उम्मीद है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में तापमान 2 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में अगल चार दिनों तक दिल्ली में हल्की धूप नजर आएगी। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यम कोहरा छाने से सफदरजंग में विजिबिलिटी 201 मीटर और पालम में 350 मीटर दर्ज की गई।

हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। इसी बीच हिसार में ठंड में अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है। हरियाणा के हिसार, आदमपुर और पंजाब के लुधियाना में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 



छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मौसम

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी ठंड से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में ठंड का कहर है। कहीं कोहरा तो कहीं जमी बर्फ की चादर नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है। ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

हिमाचल-कश्मीर और उत्तराखंड का मौसम

वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में 26 और 27 दिसम्बर से मौसम में बदलाव आएगा। इन भागों में बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत के मौसम का ये सर्द हाल पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में विक्षोभ बना हुआ है। जिससे कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News