12 January Mausam Ki Jankari : देश के 12 राज्यों में शीतलहर का कहर, लोहड़ी और मकर संक्रांति पर ऐसा रहेगा मौसम
12 January Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत के कई राज्यों में 11 जनवरी, 12 जनवरी और 13 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं 14 जनवरी से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।;
12 January Mausam Ki Jankari : भारत में जनवरी का महीना उत्तर भारत (north India weather) के लिए सबसे ठंडा (cold wave) रहना वाला है। वहीं साउथ इंडिया में बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि कई हिस्सों में खासकर दक्षिण भारत में अच्छी बारिश (heavy rain) होने की संभावना है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में 11 जनवरी, 12 जनवरी और 13 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं 14 जनवरी से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
उत्तर भारत का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर भारत का वेहदर जारी करते हुए बताया कि आज 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान जैसे राज्यों में शीतलहर की संभावना जताई है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कहा कि दिन के वक्त दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में धूप निकली रहेगी। पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। तापमान चार डिग्री से अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है। रांची का न्यूनतम तापमान बीते दिन 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार में अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। बिहार में मकर संक्रांति से पहले कनकनी वाली ठंड रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का कहर जारी रहेगा। वहीं हिमाचल के केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य बेहद ठंड का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। शीत लहर से और पारा गिरने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में शीतलहर का कहर जारी है।
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं रात में ठंड बढ़ने की आशंका है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में बारसात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।