Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari : मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 4 दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।;

Update: 2021-01-12 05:25 GMT

Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में धुंध की चादर छा गई है। दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। 



मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 4 दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ऐसे में अगर पारा गिरता है, दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में ठंड बढ़ जाएगी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।



जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच पारा 5 डिग्री नीचे गिर गया है। जिससे यहां भी ठंड का सितम तेज हो चला है। कोहरे ने दिल्ली में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की रात को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से कई ईलाकों में विज़िबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 



उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में अगले 4 दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन और रात में सर्दी रहने की उम्मीद है। 11 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में भीषण सर्दी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं 12 जनवरी से 15-16 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम और ज्यादा देखने को मिलेगा। 

Tags:    

Similar News