Mausam Ki Jankari 16 January: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य के करीब
Mausam Ki Jankari 16 January: देश की राजधानी दिल्ली सहित पूर उत्तर भारत में आज घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को यातायात में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच चुकी है।;
Mausam Ki Jankari 16 January: देश की राजधानी दिल्ली सहित पूर उत्तर भारत में आज घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को यातायात में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच चुकी है। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने कहा कि हवा की कम गति प्रदूषकों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल होती है। एजेंसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट होगी।
वहीं उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी आज कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, राज्य के कई जिले अब भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे के दौरान शीत लहर जारी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बहुत ठंड और कोहरा है। 2-3 मीटर की चीज़ें भी नहीं दिख रही हैं, जिसकी की वजह से गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी से लेकर तराई के जिलों में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर में बेहद ठंडे दिन की चेतावनी जारी की गयी है।
राजस्थान का हाल
राजस्थान में आज ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू और झुंझुनू जिले में आगामी चौबीस घंटे में शीत लहर चल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने घना कोहरा छाए रहने का अनुमान भी व्यक्त किया है।
श्रीनगर में पारा माइनस में पहुंचा
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां (तेज ठंड) का असर है। कश्मीर घाटी में तापमान माइनस 7.8 आने से डल झील जम गई है, इससे झील पर शिकारों का चलना कम हो गया है। सिर्फ काम के शिकारे ही चल पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें बर्फ तोड़नी पड़ रही है।
श्रीगंगानगर में कोहरा
प्रदेश में माउंट आबू के बाद श्रीगंगानगर में आज सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। इससे पहले एक जनवरी को 2.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था। रात में पारा जमाव बिंदु के आसपास होने के कारण पाला पड़ने की आशंका है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो के आसपास रही। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।