Mausam Ki Jankari: दिल्ली से पंजाब तक जमकर बरसेंगे बदरा, जानें IMD का ताजा अपडेट
एक नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद देशभर के अधिकतर राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पढ़िये मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट...;
देशभर के अधिकतर राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ईस कारण कुछ राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत तमाम राज्यों के मौसम का हाल।
दिल्ली के मौसम की जानकारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को Delhi में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
यूपी के मौसम की जानकारी
यूपी में भी मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बिन मौसम बरसात से किसानों की फसल खराब हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज UP की राजधानी लखनऊ में बारिश के आसार नहीं है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की आशंका है। इसी के साथ ही Lucknow में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश
पंजाब, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बदरा बरस सकते हैं।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों पर बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, और लद्दाख में बारिश के साथ हिमपात की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम में हल्की गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।