Mausam Ki Jankari: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश, जानें IMD अपडेट

Mausam Ki Jankari: उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो में मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। कभी बारिश होती है तो कभी पहाड़ो पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत बाकी राज्यों के मौसम की जानकारी।;

Update: 2023-05-04 04:13 GMT

Mausam Ki Jankari: उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो में मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। कभी बारिश होती है तो कभी पहाड़ो पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। मई में लोगों को गर्मी परेशान करती है, लेकिन इस बार बारिश के साथ मई की शुरूआत हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिन तक मौसम सुहावना बने रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से बारिश हो रही है, इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत बाकी राज्यों के मौसम की जानकारी।

दिल्ली के मौसम की जानकारी

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में मौसम का मिजाज अलग देखने को मिला है। बुधवार की दोपहर तक तेज धूप निकली हुई थी। दोपहर बाद मौसम का रूख बदला और धीरे-धीरे शाम तक बारिश होती रही। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

यूपी के मौसम की जानकारी

यूपी के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) की बात करें, तो वहां पर बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार हैं। प्रदेश में हुई बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Also Read: Mausam Ki Jankari: इन राज्यों में बरसेंगे बदरा, IMD का ताजा अपडेट

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हुई बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखण्ड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम, सिक्किम और मणिपुर में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Tags:    

Similar News