Mausam Ki Jankari: दिल्ली-यूपी में जमकर बरसे बदरा, जानें बाकी राज्यों का हाल

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक मौसम (Mausam) का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। आइए जानतें है, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत बाकी राज्यों के मौसम की जानकारी।;

Update: 2023-05-08 03:58 GMT

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक मौसम (Mausam) का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। देशभर में मई महीने में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। जहां मई के मौसम में चिलचिलाती धूप लोगों की परेशानी बढ़ाती है, वहीं इस बार बारिश की वजह से सभी को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के कई राज्यों में 8 से 12 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान मोचा (Mocha) के कारण भी मौसमी बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत बाकी राज्यों के मौसम की जानकारी।

दिल्ली के मौसम की जानकारी

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में दोपहर तक अच्छी धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया। राजधानी में कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। हालांकि सप्ताह के अंत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

यूपी के मौसम की जानकारी

यूपी के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) की बात करें, तो यहां भी मौसम (Weather) ने अलग रूख अख्तियार किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली से सटे एनसीआर में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं, आज राजधानी लखनऊ में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Also Read: Mausam Ki Jankari: कहीं तेज हवा तो कहीं बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सो में धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आंधी और बारिश की संभावना है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

Tags:    

Similar News