Mausam Ki Jankari: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों और गिरेगा पारा, ठंड को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा है की अगले कुछ दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती हैं।;
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के कई आसार नहीं हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती हैं।
जिसके कारण और ठंड बढ़ने का अनुमान हैं। इसके अलावा इन राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कल पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में बहुत घने कोहरे होने को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा आईएमडी (IMD) ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में कई निचले इलाकों में शीतलहर, कोहरा और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वही दिल्ली में मंगलवार को (यानी आज) सुबह न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके अलावा दिल्ली के कुछ हिस्सों में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच ठंड का अनुभव किया गया है। जो देहरादून, धर्मशाला और नैनीताल के न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) से भी कम हैं। वही पहाड़ी क्षेत्र में सबसे कम तापमान लेह में -8.6 डिग्री सेल्सियस और हिमाचल प्रदेश के केलांग में -7.29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वही जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।