Mausam Ki Jankari: दिल्ली में ठंड का सितम, 10 अन्य राज्यों में भी बढ़ेगी ठंड

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली की सर्दी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं शनिवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर शहर का तापमान 2.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के साथ 10 अन्य राज्यों के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। आशंका है कि नए साल का स्वागत बारिश और ओले के साथ हो सकता है।;

Update: 2019-12-28 06:36 GMT

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। शहर पूरी तरह से कोहरे से ढका हुआ है। इस कपकपाती ठंड ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर देश के कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली की इस बार की ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सदी में दूसरी बार ऐसी भयंकर ठंड देखने को मिल रही है। इससे पहले ऐसी ठंड 1901 में पड़ी थी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, पं.बंगाल, ओडिशा, यूपी, एमपी, सिक्कम, चंडीगढ़, और उत्तरी राजस्थान में जबरदस्त ठंड देखने को मिल सकती है।

संभावना है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पूरे उत्तर पूर्वी और मध्य भारत में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंड 2 जनवरी तक रह सकती है। इन राज्यों में घना कोहरा रहने की भी संभावना है।

इस भयंकर ठंड ने लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी है। सर्दी का सितम लोगों पर कम ही नहीं हो रहा है। लगातार तापमान में गिरावट हो रही है वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 38 लोगों की मौत हो चुकी है।    

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News