Mausam ki Jankari: दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश

Mausam ki Jankari/ राजधानी दिल्ली नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो घंटे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।;

Update: 2019-09-22 03:49 GMT

Mausam ki Jankari/ राजधानी दिल्ली नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो घंटे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, शामली, मुजफ्फरनगर, हाथरस और आस-पास के इलाकों में बारिश की उम्मीद है। दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिल्ली के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।  

बीते शनिवार की शाम को दिल्ली एनसीआर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भी भर गया। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत भी मिल गई। कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

वहीं स्काईमेट ने दावा किया है कि रविवार को भी कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया।

मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने दावा किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी अलावा पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, उससे सटे राजस्थान समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है।

बता दें कि फरीदाबाद, गुड़गांव, पूर्वी दिल्ली, नोएडा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अब तक सितंबर महीने में दिल्ली में 30 साल के औसत 94.9 मिमी के मुकाबले 50.4 मिमी बारिश हुई है। जिसमें 47 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News