Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में होगी बारिश, ऐसा रहेगा आज का मौसम

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत (North India) में गर्मी का भीषण प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली (Delhi), यूपी (UP) और बिहार (Bihar) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी को लेकर हीटवेव का अलर्ट (Heatwave Alert) जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि आज कई राज्यों में बारिश भी होने की भी संभावना है। जानें कैसा रहेगा आज का मौसम...;

Update: 2023-06-14 05:11 GMT

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत (North India) में गर्मी का भीषण प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में गर्मी का खासा असर देखा जा रहा है। इसको लेकर कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट (Heatwave Alert) भी जारी कर दिया है। बता दें कि 13 जून को मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि अगले 4-5 दिनों में दिल्ली, बिहार और हरियाणा का तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में लोगों को मानसून का इंतजार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 14 जून के लिए भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि हीटवेव का असर अगले 4-5 दिनों तक रहने वाला है।

कब बनती है हीटवेव की स्थिति

बता दें कि अगर किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस है, तो तटीय क्षेत्रों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अगर तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है, तो इस स्थिति को हीटवेव घोषित की जाती है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गर्मी के अलावा दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं भी चलने वाली है। विभाग ने बताया कि 15 और 16 जून को दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काईमेट के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात को लेकर गुजरात में भारी बारिश होने वाली है, इससे बाढ़ भी आ सकती है। इस दौरान हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। गुजरात के अलावा पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम तक बारिश संभव है। वहीं, तमिलनाडु, ओडिशा के कुछ हिस्सों में और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...मौसम का अनोखा मिजाज, कहीं Heat Wave, तो कहीं Biparjoy का अलर्ट, Delhi में 45 डिग्री पहुंचा तापमान

Tags:    

Similar News