Mausam Ki Jankari: 26 दिसंबर से मैदानी समेत पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी, लगातार दूसरे दिन शीतलहर से कांपी दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज हवा की रफ्तार कुछ कम रहेगी जिस वजह से ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है।;
मौसम की जानकारी: लगातार पहाड़ों पर पढ़ रही बर्फ और चल रही ठंडी हवा की वजह से पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कंपकपी ठंड की वजह से लोगों को घर से निकलने में मुश्किल हो रही है। वहीं दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह सुबह घना कोहरा होने की वजह से रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार भी थम सी गई है। इसके अलावा लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलाकर बैठने को मजबूर हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज हवा की रफ्तार कुछ कम रहेगी जिस वजह से ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, कच्छ से लेकर तेलंगाना में शीतलहर का सितम जारी है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा है कि दो पश्चिमी हलचल और उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवा में कमी आने से आज (बुधवार) से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। जिससे शीतलहर से राहत मिलने की आशंका है। इससे पहले बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, जो इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार बीते मंगलवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा जोकि पिछली रात माइनस 5.8 डिग्री था। घाटी के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी की आ सकता है। वहीं 26 दिसंबर से मैदानी समेत पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी की संभावना है।