Mausam ki Jankari: बारिश ने बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी
Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का असर देखा जा रहा है। इससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आइए बताते हैं कि अगले 24 घंटे में किन-किन राज्यों में बारिश होनी की संभावना है।;
Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) समेत कई राज्यों में बारिश से मौसम अचानक बदल गया है। इसके वजह से मई के महीने में लोग सर्दी का एहसास कर रहे हैं, जो दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी बात है। मौसम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को भारी बारिश के बाद गर्मी में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं और अब बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में लगभग 6 डिग्री तक की कमी आई है। इसको देखते हुए आज यानी बुधवार को मौसम विभाग (Weather Department) ने दिल्ली में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के कई इलाकों में सुबह भारी बारिश हुई है जिसके बाद पूरे दिन काले बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसको देखते हुए कहा गया है कि जून के पहले सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। आज यानी बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। इस वजह से लखनऊ का तापमान अधिकतम 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद का तापमान न्यूनतम 24 डिग्री तथा अधिकतम 38 डिग्री रहेगा। साथ ही अगले एक-दो दिन के अंदर यहां बारिश होने की संभावना है।
ऐसा रहेगा देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और कल ओलावृष्टि होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 2 जून तक बारिश होने के आसार है। राजस्थान में आज तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है जिसकी गति लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि पंजाब ,हरियाणा, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, मध्य प्रदेश के हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
Also Read: बिहार में तेज गर्मी से छूटेगा पसीना , जानिए बिहार का मौसम अपडेट