Mausam Ki Jankari: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में चलने लगी सर्द हवाएं
Mausam Ki Jankari: पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चलने लगी है।;
Mausam Ki Jankari: पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चलने लगी है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनमम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान गिरने के साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में सोमवार से शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। यह दौर 4 दिन तक बरकरार रहेगा। वहीं रविवार को महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 10 जनवरी से पर्वतीय राज्यों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी सर्द हवाएं चलेंगी। अभी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।
यह दौर एक सप्ताह के लिए जारी रहेगा, क्योंकि इस एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा। 10 से 20 जनवरी के बीच इन सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरते हुए 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। कई इलाकों में तापमान के 4 डिग्री के करीब पहुंचने पर शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है।