Mausam Ki Jankari: ठंड के साथ आज होगी बारिश, यहां जानें दिल्ली-हरियाणा और यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों का मौसम

उत्तर और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। हिमालय पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से उत्तर भारत का मौसम बदल गया है।;

Update: 2022-11-20 03:10 GMT

देश में नवंबर का महीना जारी है और ठंड की तैयारी पूरी है। उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में ठंड का असर पूरा देखा जा रहा है। मौसम (Today Weather) के मिजाज में बड़ा बदलाव भी दिख रहा है। लेकिन उत्तर और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। हिमालय पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश (Snowfall and Rain) की वजह से उत्तर भारत का मौसम बदल गया है। हिमाचल से लेकर मैदान इलाकों दिल्ली-हरियाणा (Delhi-Haryana) तक ठंड का एहसास किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बारिश की भी भविष्यवाणी कर दी है। यहां जाने दिल्ली-हरियाणा और यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों का मौसम...

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश

मौसम विभाग ने 20 नवंबर 2022 रविवार की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। जिसके बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड तेजी से शुरु हो जाएगी। अगले 48 घंटों के दौरान एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और असम पर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक दबाव बनने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, दिल्ली-एनसीआर में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अभी भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी में बीता शनिवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में और बदलाव देखने को मिलेंगे।

हरियाणा और यूपी का मौसम

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा का मौसम भी लगभग एक जैसा रहने वाला है। लेकिन रविवार को हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तापमान में गिरावट की वजह से यहां भी ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश में दो दिन में उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं अपना असर दिखाना शुरू कर देंगी। यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आशंका है।

Tags:    

Similar News