Mausam ki jankari: उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर को लेकर हाई अलर्ट, यहां जानें हर प्रदेश का हाल

Mausam ki jankari: मौसम विभाग का इस बार उत्तर भारत के राज्यों में अधिक ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। यह भविष्यवाणी मौसम विभाग ने इस बार अल नीनो का प्रभाव कम रहने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है।;

Update: 2020-12-02 11:30 GMT

Mausam ki jankari: मौसम विभाग का इस बार उत्तर भारत के राज्यों में अधिक ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। यह भविष्यवाणी मौसम विभाग ने इस बार अल नीनो का प्रभाव कम रहने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है। दिन और रात का तापमान दिसंबर महीने में सामान्य से कम रहेगा। शीत लहरी चलेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना भी करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रही। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का रूप लिया और दो दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है। बिहार और झारखंड में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है।

दिल्ली वायु की गुणवत्ता हुई खतरनाक

दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता बद से बदतर होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बार चेतावनी भी जारी कर दी है। उनका कहना है कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों की वजह से 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका जताई है।

तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी क्षेत्र में भीषण बारिश की संभावना

3 दिसंबर तक तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण वर्षा हो सकती है। बारिश के चलते व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका है।

हरियाणा और पंजाब का हाल

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान फिर से सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में आईएमडी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां मंगलवार रात को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.0 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.9 डिग्री, गंगानगर में 9.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व डबोक में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

झारखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि इस सप्ताह से झारखंड में न्यूनतम तापमान ज्यादा गिरा हुआ रहेगा। यह 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का भी अनुमान है।

हिमाचल का मौसम

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सात दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में गुलमार्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। गुलमार्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में छह दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

श्रीनगर में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने प्रदेश में छह दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने और उसके बाद सात-आठ दिसंबर को बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

Tags:    

Similar News