Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र में भारी बारिश, उत्तरी कोंकण समेत मुंबई और ठाणे में रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आज महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है।;
Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): महाराष्ट्र के मुंबई के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं आज उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश की आशंका है।
भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आज महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अभी भी भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एनडीआरएफ की टीम मौके पर है और मौर्चा संभाले हुए है। दोनों राज्यों में भारी बारिश के करण जान माल को नुकसान पहुंचा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव हो गया है। सायन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्कल के पास सड़कें तालाब बन गई हैं। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। सड़कों पर लंबा जाम लगा है। वहीं, पुणे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव हो गया है।