Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने फरवरी महीने के लिए की बारिश की भविष्यवाणी, जानें कैसी रहेगी आपके राज्य की स्थिति

फरवरी महीने में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश (Rain) की भविष्यवाणी की है।;

Update: 2022-01-31 09:36 GMT

Mausam Ki Jankari: मोहब्बत का महीना यानी फरवरी (February) शुरू होने वाला है। इसी महीने को लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश (Rain) की भविष्यवाणी की है। साथ ही तेज हवाएं ठंड को बढ़ा देंगी। बीते कई दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा गया है। दो दिनों से जिस तरह से धूप की तपिश तेज हो रही है

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। तटीय तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। 3 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है और 2-3 फरवरी के दौरान राज्य में मौसम में बदलाव और उत्तरी भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान एक बार फिर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

3-4 फरवरी को बारिश की संभावना

3 और 4 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 4 फरवरी को भी बारिश के बादल छाए रहेंगे। जिससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आएगी। इसके बाद 5 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान फिर से आठ डिग्री पर पहुंच जाएगा। इस बार फरवरी के महीने में भी बारिश जनवरी की तरह से होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान और उत्तर भारत के आसपास के इलाकों में हवाओं की दिशा बदल गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड के दिन जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कड़ाके की ठंड की संभावना है।

Tags:    

Similar News