Mausam ki Jankari : इस राज्य के रास्ते देश से अलविदा हुआ मानसून, तोड़ा इतने साल पुराना रिकॉर्ड

Mausam ki Jankari : मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में साल 2019 में मानसून 17 दिन की देरी से पहुंचा था। यहां पर मानसून ने दो जुलाई को प्रवेश किया और 15 दिनों में ही पूरे प्रदेश को कवर कर लिया।;

Update: 2019-10-12 04:48 GMT

मौसम की जानकारी : लगभग तीन महीने जमकर बरसने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसूम की विदाई हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा पहली बार है जब मानसून अक्टूबर के दूसरे हफ्ते विदा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसून इससे पहले 1961 में एक अक्टूबर को विदा हुआ था और वर्ष 2007 में 30 सितंबर को मानसून की सबसे लेट विदाई हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में साल 2019 में मानसून 17 दिन की देरी से पहुंचा था। यहां पर मानसून ने दो जुलाई को प्रवेश किया और 15 दिनों में ही पूरे प्रदेश को कवर कर लिया।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में 583.6 मिली बारिश हुई है। जोकि सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदेश में 590. मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

इतना कम हुआ बारिश का आंकड़ा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 8 वर्षों में बारिश का सामान्य आंकड़ा चार मिली कम हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 1917-2011 तक राजस्थान में 419 मिमी बारिश को सामान्य माना जाता था। लेकिन अब 415 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है।

इतने दिन अधिक रूका मानसून

प्रदेश में मानसून सीजन में लगभग 2 महीने यानी 60 दिन बारिश होती है। लेकिन इस सीजन में बारिश 82 दिन हुई है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News