Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हुई धीमी, यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में हल्की धूप
उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार धीमी हो चली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 3 दिनों तक भी उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून नहीं पहुंचेगा।;
उत्तर भारत (North India Weather) में मानसून (Monsoon 2021) की रफ्तार धीमी हो चली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 3 दिनों तक भी उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून नहीं पहुंचेगा। मौसम विभाग ने कहा कि 15 जून तक दिल्ली में मानसूनी हवाएं तेज हो जाएंगी। इसके अलावा प्री मानसून की बरसात दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो सकती है। दिल्ली में मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में बादल छा गए।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और, हरियाणा और दिल्ली में प्री मानसून का असर दिखने लगेगा। अभी कई राज्यों में बारिश हो रही है। बिहार और यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक
उत्तर प्रदेश में समय से पहले मानसून ने धीमी दस्तक दी है। बीते दिन यूपी के कई पूर्वांचली हिस्सों में जमकर बारिश हुई। लेकिन फिर भी मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी के 30 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। मॉनसून 18 से 20 जून के बीच यूपी में दाखिल होता था।
बिहार में बारिश का येलो अलर्ट
वहीं दूसरी तरफ बिहार में भी समय से पहले मानसून का असर दिख रहा है। कई इलाकों में लागातार बारिश हो रही है। बीते सोमवार को पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश दिखी। मौसम विभाग ने बिहार के कई राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना है कि मंगलवार को कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक सूबे में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।