Mausam Ki Jankari: मुंबई में बारिश से बुरा हाल- अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद किया गया- राहत की उम्मीद नहीं

मुंबई के सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह पानी भर गया है। वहीं अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। इसके अलावा कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है।;

Update: 2022-07-05 04:13 GMT

Mausam Ki Jankari: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Rain) में लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान (Temperature) में गिरावट भी दर्ज की गई है। मगर भारी बारिश (Rain) के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों (Roads) पर लंबा जाम भी देखा जा रहा है। 

मुंबई के सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह पानी भर गया है। वहीं अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। इसके अलावा कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है। यानी लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है। मुंबई में सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ मुंबई में बारिश की स्थिति पर बैठक की। सीएम ने सभी अधिकारियों को निगरानी व स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवा और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। मध्य रेलवे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) - कल्याण / कर्जत / कसारा और सीएसएमटी और पनवेल के बीच मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर भारी बारिश के कारण 15 मिनट की देरी से चल रही है।

Tags:    

Similar News